1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. काला धन मामले में जैन के खिलाफ साजिश: CM केजरीवाल

काला धन मामले में जैन के खिलाफ साजिश: CM केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Sep 27, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 03:49 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे काले धन को वैध बनाने के आरोप को 'साजिश' करार दिया। केजरीवाल

kejriwal- India TV Hindi
kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने मंत्री सत्येंद्र जैन पर लगे काले धन को वैध बनाने के आरोप को 'साजिश' करार दिया। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "मैंने सुबह सत्येंद्र को तलब किया था। सभी कागजात देखे। वह निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया जा रहा है। यदि वह दोषी होते तो हम उन्हें बाहर कर देते। हम उनके साथ हैं।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

केजरीवाल सरकार में जैन के पास स्वास्थ्य सहित छह विभाग हैं। आयकर विभाग ने उन्हें एक निवेशक के तौर पर कंपनियों से जुड़े मामलों में पूछताछ के लिए तलब किया था। जैन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका साल 2011 से राजनीति में प्रवेश करने के बाद इन कंपनियों से कोई लेना देना नहीं रहा है। उन्होंने समाचार चैनलों से मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा जल्द किए जाने वाले एक खुलासे की खबर को दिखाने के लिए भी कहा।

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा, "आप विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ झूठे मामले, मेरे खिलाफ एफआईआर, सीबीआई छापे, (यह सब) क्यों? एक बड़ी साजिश। हम दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को खुलासा करेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत