1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मप्र में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी

मप्र में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2017 12:21 pm IST,  Updated : Aug 16, 2017 12:21 pm IST

मध्य प्रदेश में 43 नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव की भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच आज (बुधवार) मतगणना जारी है।

MP local body election, counting- India TV Hindi
MP local body election, counting

भोपाल: मध्य प्रदेश में 43 नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव की भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच आज (बुधवार) मतगणना जारी है। यह चुनाव सत्तारुढ़ दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। 

ग़ौरतलब है कि 43 नगरीय निकाय के लिए 11 अगस्त को हुए मतदान में लगभग आठ लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अध्यक्ष पद के लिए 161 और पार्षद पद के 2,133 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला आज होना है।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त आर. परशुराम ने बताया है कि मतगणना सभी नगरीय निकायों के मुख्यालय में हो रही है।

जिन स्थानों पर मतगणना हो रही है, उनमें अनुसूचित क्षेत्र के 37 नगरीय निकाय है। इसके साथ ही 5,631 पंच, 74 सरपंच, 14 जनपद पंचायत सदस्य, 3 जिला पंचायत सदस्य के उप निर्वाचन एवं 356 पंच और 23 सरपंच के लिए भी मतगणना हो रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत