1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के आधे विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले: केन्द्र

दिल्ली के आधे विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले: केन्द्र

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2017 09:28 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 09:29 pm IST

केन्द्र ने आज कहा कि दिल्ली के आधे विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को आज यह जानकारी दी।

aap- India TV Hindi
aap

नई दिल्ली: केन्द्र ने आज कहा कि दिल्ली के आधे विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को आज यह जानकारी दी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के 35 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर रखा है। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 65 विधायक हैं तथा पार्टी का दावा कि उसके अधिकतर विधायकों के खिलाफ मामले राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।

लाभ के पद संबंधी विवाद के बारे में एक प्रश्न के जवाब में अहीर ने कहा, दिल्ली विधायकों के खिलाफ एनसीटी दिल्ली सरकार कानून 1991 के तहत लाभ के पद के आधार पर मिले चार सन्दर्भों में से अभी तक दो सन्दर्भों में चुनाव आयोग की राय समुचित प्राधिकार को दे दी गयी है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग फिलहाल 21 आप विधायकों के खिलाफ कथित रूप से लाभ के पद पर होने की शिकायत पर गौर कर रहा है जिन्हें संसदीय सचिव नियुक्त किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत