1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चंडीगढ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की हार केवल ट्रेलर है: धूमल

चंडीगढ नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की हार केवल ट्रेलर है: धूमल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2016 11:26 pm IST,  Updated : Dec 20, 2016 11:27 pm IST

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने आज चंडीगढ नगर निगम चुनावों में अकाली दल भाजपा गठबंधन की जीत को ट्रेलर बताया और कहा कि कांग्रेस को हिमाचल

prem kumar dhumal- India TV Hindi
prem kumar dhumal

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने आज चंडीगढ नगर निगम चुनावों में अकाली दल भाजपा गठबंधन की जीत को ट्रेलर बताया और कहा कि कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

धूमल ने दावा किया कि जनता ने केन्द्र के नोटबंदी के कदम को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, जनता का समर्थन चंडीगढ चुनावों में साफ दिखता है। नगर निगम चुनावों में नोटबंदी मुख्य मुद्दा बना था।

कांग्रेस पर विधानसभा में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, विपक्ष को विधानसभा में अपनी आवाज उठाने का हक है।

वह धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दिन की कार्यवाही के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत