1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD चुनाव: हार के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रभारी ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

MCD चुनाव: हार के बाद दिल्ली कांग्रेस प्रभारी ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 04:56 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 04:56 pm IST

कांग्रेस में दिल्ली मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दे दिया है।

congress office- India TV Hindi
congress office

नई दिल्ली: कांग्रेस में दिल्ली मामलों के प्रभारी पी सी चाको ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी को दिल्ली में हार के कारणों का मंथन करना चाहिए तथा आत्ममंथन कर अपनी भावी रणनीति को तैयार करना चाहिए।

दिल्ली में तीन नगर निगम चुनावों में जहां भाजपा को शानदार जीत मिली वहीं कांगे्रस तीसरे स्थान पर आयी है।

MCD चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी, ‘भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत