1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MCD चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी, ‘भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया’

MCD चुनाव में जीत पर बोले PM मोदी, ‘भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का शुक्रिया’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 03:51 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 03:52 pm IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में 'विश्वास' जताने के लिए बुधवार को दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। एमसीडी चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। प्र

pm modi- India TV Hindi
pm modi

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में 'विश्वास' जताने के लिए बुधवार को दिल्ली के लोगों का शुक्रिया अदा किया। एमसीडी चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "भाजपा में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का आभारी हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली भाजपा के कड़े परिश्रम की प्रशंसा करता हूं, जिसकी बदौलत एमसीडी चुनाव में प्रचंड जीत संभव हो सकी।"

भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में बुधवार को प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है और लगातार तीसरी बार दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर उसकी सत्ता बरकरार रहने जा रही है, जिसका अनुमान चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी जताया गया था।

MCD Election Results 2017 LIVE: BJP को प्रचंड बहुमत, तीसरी बार सत्ता में करेगी वापसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत