1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दशहरा की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जलाएगी भाजपा और आप नेताओं के पुतले

दशहरा की पूर्व संध्या पर कांग्रेस जलाएगी भाजपा और आप नेताओं के पुतले

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2018 05:32 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 05:32 pm IST

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि खास तौर पर डिजाइन वाले रावण के पुतले में कई सारे सिर होंगे। इनके सिरों पर भाजपा और आप के नेताओं की तस्वीरें लगी होगी।

congress- India TV Hindi
congress

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस ने सीलिंग अभियान से राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को राहत प्रदान करने में नाकामी के कारण दशहरा की पूर्व संध्या पर आप और भाजपा नेताओं के पुतले फूंकने का फैसला किया है। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि खास तौर पर डिजाइन वाले रावण के पुतले में कई सारे सिर होंगे। इनके सिरों पर भाजपा और आप के नेताओं की तस्वीरें लगी होगी। शहर में 14 स्थानों पर पुतले जलाए जाएंगे।

सीलिंग अभियान के खिलाफ कांग्रेस के न्याय युद्ध अभियान के संयोजक शर्मा ने कहा, ‘‘कई इलाके में अवैध सीलिंग से प्रभावित दिल्लीवासियों के लिए कुछ भी नहीं किए जाने के विरोध में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप और केंद्र में भाजपा के खिलाफ यह हमारा विरोध प्रदर्शन है।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘बीच में नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की तस्वीरें होगी। इसके अगल-बगल दिल्ली से भाजपा सांसदों और आप के मंत्रियों की तस्वीरें होगी।’’

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन एक पुतला फूकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत