1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन, जानिए कैसा रहा उनका सियासी सफर

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित का निधन, जानिए कैसा रहा उनका सियासी सफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 20, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 07:58 pm IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन आज दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हो गया। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब राज्य कपूरथला में हुआ था।

Sheila dikshit - India TV Hindi
Sheila dikshit 

 Sheila Dixit Death News Updates: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन आज दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हो गया। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब राज्य कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी। 

शीला दीक्षित को कॉलेज के जमाने में विनोद दीक्षित से प्यार हुआ और जो शादी तक पहुंचा। विनोद दीक्षित आईएएस अफसर रहे। वे कांग्रेस के सीनियर नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल उमाशंकर दीक्षित के बेटे थे। शीला दीक्षित बेटे संदीप दीक्षित भी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं। 

शीला दीक्षित 1984 से 89 तक वे कन्नौज (उप्र) से सांसद रहीं। वे लोकसभा की समितियों में रहने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं के आयोग में भारत की प्रतिनिधि भी रहीं। वे बाद में केन्द्रीय मंत्री भी रहीं। वे दिल्ली शहर की महापौर से लेकर मुख्‍यमंत्री भी रहीं। शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की सीएम रहीं। 

शीला दीक्षित के कार्यकाल में देश की राजधानी दिल्ली में विकास के कई महत्वपूर्ण काम हुए जिसमें मेट्रो का परिचालन प्रमुख है। वहीं दिल्ली में फ्लाईओवर का निर्माण भी उनके कार्यकाल में हुआ। 2011 में हुए अन्ना के आंदोलन के दौरान उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ने लगी और 2013 का चुनाव कांग्रेस हार गई। जीवन का आखिरी दिनों में भी वे राजनीति में सक्रिय थीं। उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत