1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस भेजा, जमानत रद्द करने का मामला

रॉबर्ट वाड्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस भेजा, जमानत रद्द करने का मामला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2019 11:27 am IST,  Updated : May 27, 2019 11:50 am IST

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दाखिल कर रॉबर्ड वाड्रा की जमानत रद्द करने की मांग की है

Delhi High Court issues notice to Robert Vadra- India TV Hindi
Delhi High Court issues notice to Robert Vadra

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस भेजा है, यह नोटिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत रद्द करने के मामले को लेकर है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील दाखिल कर रॉबर्ड वाड्रा की जमानत रद्द करने की मांग की है। प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत दिए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है, इस मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को निर्धारित की गई है। 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा की अग्रिम जमानत रद्द करने की ईडी की याचिका पर उनसे भी जवाब मांगा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत