नई दिल्ली: फ़र्ज़ी डिग्री मामले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए दिल्ली के क़ानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि वो कौन शख्स है जिसकी वजह से तोमर को इस्तीफ़ा देना पड़ा?
वह शख्स है रिपुदमन सिंह भारद्वाज।
वकील रिपुदमन सिंह भारद्वाज ही वे पहले व्यक्ति है जिन्होंने फर्जी डिग्री मामले में दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ दिल्ली बार काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी।
39 वर्षीय भारद्वाज दिल्ली में वर्ष 2001 से वकालत कर रहे है। वे केन्द्र सरकार द्धारा वर्ष 2014 में दिल्ली हाई कोर्ट में नियुक्त किए गए। भारद्धाज के बीजेपी से भी संबंद्ध बताए जाते है।
भारद्वाज ने वकालत जालसाजी, धोखाधड़ी बैंकिंग लेन-देन, सिविल और आपराधिक मामलों से जुड़े मुद्दों पर किया। भारद्वाज ने अपनी वकालत की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ कम्पस से पूरी की है।
अगली स्लाइड़ में जाने अब तक का घटनाक्रम...