1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, AAP विधायक अमानतउल्लाह खान को सदस्य नामित किया

दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन, AAP विधायक अमानतउल्लाह खान को सदस्य नामित किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2018 07:18 am IST,  Updated : Aug 28, 2018 07:18 am IST

दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा आप विधायक अमानतउल्लाह खान को इसका सदस्य नामित किया।

Amanatullah Khan- India TV Hindi
Amanatullah Khan

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज दिल्ली वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया और बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष तथा आप विधायक अमानतउल्लाह खान को इसका सदस्य नामित किया। इस तरह की अटकले हैं कि खान एक बार फिर बोर्ड के अध्यक्ष बन सकते हैं। (छत्तीसगढ़: एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण 5 साल की बच्ची की मौत )

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने मंत्री कैलाश गहलौत की मंजूरी से बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की। खान छह महीने तक बोर्ड के लिए अध्यक्ष रहे थे और सितंबर 2016 में अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

ओखला से विधायक खान को बोर्ड का सदस्य चुना गया था, लेकिन उनकी नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी का इंतजार था। अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली वक्फ बोर्ड के सदस्य चार-पांच सितंबर को बैठक करेंगे और सदस्यों में से एक को बोर्ड का अध्यक्ष चुनेंगे। बोर्ड को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद 2016 में भंग कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत