1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. चिदंबरम का केंद्र पर हमला, ‘नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है’

चिदंबरम का केंद्र पर हमला, ‘नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2016 11:44 am IST,  Updated : Dec 13, 2016 11:44 am IST

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नोटबंदी का मसला उठाकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 500 रुपये का नोट बंद क्यों किया, जबकि यह सबसे ज्यादा चलन

P Chidambaram- India TV Hindi
P Chidambaram

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने नोटबंदी का मसला उठाकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 500 रुपये का नोट बंद क्यों किया, जबकि यह सबसे ज्यादा चलन में था। इसके बाद 2000 का नोट क्यों लाए। यह सबसे बड़ा घोटाला है, इसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1 महीने में 300 करोड़ नोट नहीं छपते। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कई सवाल भी उठाए, उन्होंने कहा क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार रूका?  क्या आतंकियों की फंडिंग रूकी? क्या नोटबंदी से काला बाज़ार रूका?

चिदंबरम ने यह भी कहा कि अभी तक 13 लाख करोड़ रुपए बैंक में आ चुका है, ऐसे में अगर पूरा 16 करोड़ रुपए बैंक में आ जाए तो इस नोटबंदी का क्या फायदा। ऐसे में यह फैसला खोदा पहाड़ निकली चुहिया साबित हुआ है।

चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार के पास इस बात का जवाब नहीं है कि 2000 रुपए के नोट क्यों जारी किया उसका आपके पास जवाब नहीं है, 500 रुपए के नोट को बंद करने का आपके पास कोई वाजिब वजह नहीं है।

किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है, खाद, बीज खरीदने के लिए किसानों के पास पैसा नहीं है। किसानों की माली हालत बदतर हो गई है, इनके नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत