1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू का PM मोदी पर हमला, कहा- गरीबों की हाय से कोई नहीं बच सकता

लालू का PM मोदी पर हमला, कहा- गरीबों की हाय से कोई नहीं बच सकता

 Written By: IANS
 Published : Dec 12, 2016 07:22 pm IST,  Updated : Dec 12, 2016 07:22 pm IST

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर सोमवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि 'गरीबों की हाय

lalu yadav and pm modi- India TV Hindi
lalu yadav and pm modi

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर सोमवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया और कहा कि 'गरीबों की हाय से कोई नहीं बच सकता।'

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री के 'चायवाला' कहलाने पर तंज कसते हुए लिखा, "तथाकथित चायवाले ने अगर गरीबी देखी होती तो गरीब का दर्द करीब से समझते, उल्टा उन्होंने तो गरीबों के गले पर ही पैर रख दिया है और गरीब मर रहा है।"

अपने एक अन्य ट्वीट में राजद अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि पीआर निर्देशकों के सहारे देश नहीं चलता। उन्होंने आगे लिखा, "अब प्रचार सुख से बाहर निकल, गरीबों का दुख साझा कीजिए। याद रखिए, गरीबों की हाय से कोई नहीं बच सकता।"

लालू प्रसाद नोटबंदी के फैसले के खिलाफ ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर पहले भी कटाक्षा करते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत