1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी पर सर्वेक्षण फर्जी, प्रायोजित: मायावती

नोटबंदी पर सर्वेक्षण फर्जी, प्रायोजित: मायावती

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Nov 24, 2016 12:43 pm IST

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी पर उनका सर्वेक्षण फर्जी और प्रायोजित है। बसपा अध्यक्ष ने साथ ही

Mayawati-Modi- India TV Hindi
Mayawati-Modi

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी पर उनका सर्वेक्षण फर्जी और प्रायोजित है। बसपा अध्यक्ष ने साथ ही उन्हें लोकसभा भंग करके चुनाव कराने की चुनौती भी दी।

मायावती ने संसद के बाहर कहा, "मोदीजी का सर्वेक्षण फर्जी और प्रायोजित है। अगर उनमें हिम्मत है तो वह लोकसभा भंग करके चुनाव का सामना करें, तभी असली सर्वे होगा।"

मायावती की टिप्पणी बुधवार को सरकार के इस दावे के बाद आई है कि एक ऐप आधारित सर्वे में शामिल लोगों में से 93 प्रतिशत ने नोटबंदी के कदम का समर्थन किया है।

मोदी ने मंगलवार को लोगों को उनके आधिकारिक ऐप के जरिए केंद्र के नोटबंदी के कदम पर अपनी राय रखने को कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत