1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिग्विजय ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा जंगबाज हैं मोदी

दिग्विजय ने फिर साधा मोदी पर निशाना, कहा जंगबाज हैं मोदी

 Written By: IANS
 Published : Oct 13, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Oct 13, 2016 04:03 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डालने के लिए 'जंगबाज' कहा। सिंह ने ट्वीट किया,

Digvijay_Singh- India TV Hindi
Digvijay_Singh

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डालने के लिए 'जंगबाज' कहा। सिंह ने ट्वीट किया, "जंगबाज मोदी धीरे-धीरे भारत को पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसी स्थिति में डाल रहे हैं। वह इसे अगला चुनाव जीतने के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में देख रहे हैं।"

कांग्रेस महासचिव ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "लेकिन, ऐसा करके वह केवल आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस) और पाकिस्तानी सेना के गुट को ताकतवर बना रहे हैं और पाकिस्तान के राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर रहे हैं।"

उन्होंने सवाल उठाया, "क्या परमाणु हथियारों से लैस दो देश युद्ध बर्दाश्त कर सकते हैं?"

सिंह कि टिप्पणियां 29 सितंबर को भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद छिड़ी राजनीतिक बहस के बाद आई हैं।

सिंह ने सरकार से पाकिस्तान के साथ वार्ता शुरू करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने कहा, "कृपया भगवान के लिए और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए पाकिस्तान और भारत को युद्ध के खेल खेलने बंद कर देने चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।"

उन्होंने साथ ही कहा, "क्या भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की जगह एक साथ मिलकर भूख और कुपोषण के खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत