1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी कलह? दिल्ली में भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर हो रही है विधायकों की बैठक

पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी कलह? दिल्ली में भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर हो रही है विधायकों की बैठक

 Written By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Jul 05, 2021 12:41 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 12:42 pm IST

सूत्रों के अनुसार, हुड्डा कैंप के 19 विधायकों ने 3 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल से भी मुलाकात की थी और अब इन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है।

Discord in Haryana Congress after Punjab Bhupinder singh hoods vs kumari shailja पंजाब के बाद हरियाण- India TV Hindi
पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी कलह? दिल्ली में भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर हो रही है विधायकों की बैठक Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी में क्षेत्रीय नेताओं का मजबूत जनाधार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के लिए रह रहकर सिरदर्द साबित होता आया है। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच अंतर्कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और अब हरियाणा में भी पार्टी के नेताओं में असंतोष की खबर सामने आ रही है। इंडिया टीवी को सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा की कार्यशैली से खुश नहीं है। सूत्रों के अनुसार, हुड्डा कैंप के 19 विधायकों ने 3 दिन पहले कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल से भी मुलाकात की थी और अब इन विधायकों ने कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है। 

इंडिया टीवी को सूत्रों से यह भी पता चला है कि हुड्डा समर्थक 10 विधायक आज भूपिंदर सिंह हुड्डा से दिल्ली में स्थिति उनके आवास पर बैठक भी कर रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के कुल 31 विधायक हैं जिनमें से 20 को हुड्डा समर्थक माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है।

आपको बता दें कि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पूरा चुनाव अपनी देखरेख में करवाया था और कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा था, हालांकि पार्टी सरकार नहीं बना सकी थी और जननायक जनता पार्टी के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने फिर से सरकार बनाई थी तथा मनोहर लाल खट्टर फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत