1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मानवाधिकार के नाम पर सुरक्षा बलों के कार्यो पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: भाजपा

मानवाधिकार के नाम पर सुरक्षा बलों के कार्यो पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: भाजपा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 04:16 pm IST

नई दिल्ली: भाजपा ने सिमी के आठ सदस्यों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग करने को लेकर कांग्रेस तथा अन्य दलों पर निशाना साधते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति

simi encounter- India TV Hindi
simi encounter

नई दिल्ली: भाजपा ने सिमी के आठ सदस्यों के कथित मुठभेड़ में मारे जाने की न्यायिक जांच की मांग करने को लेकर कांग्रेस तथा अन्य दलों पर निशाना साधते हुए इसे वोट बैंक की राजनीति करार देते हुए कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने तत्परता से काम किया है और ऐसे विषयों का मानवाधिकार के नाम पर राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि पुलिस ने काफी तत्परता के साथ काम किया है। और ऐसे में मानवाधिकारों के नाम पर इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामदल, आप, एआईएमआईएम जैसे कुछ दल इस तरह के बयान देकर सुरक्षा बलों के मनोबल को प्रभावित कर रहे हैं जबकि हमारे सुरक्षा बल लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आतंकवादियों से लोहा ले रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने मुठभेड़ की प्रमाणिकता को लेकर उठाए गए सवालों को खारिज कर दिया और जोर दिया कि केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारें आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति का अनुसरण करती हैं।

उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है लेकिन ये दल इसकी बजाए अपनी चुनावी संभावना को बेहतर बनाना चाहते हैं। यह ठीक नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत