1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी थानों में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा

दिल्ली के उपराज्यपाल ने सभी थानों में महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:03 pm IST

अनित बैजल ने राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की...

anil baijal- India TV Hindi
anil baijal

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आज दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी के सभी थानों में महिला कार्य बल की उपस्थिति बढ़ाने को कहा।

बैजल ने राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव अंशु प्रकाश, गृह सचिव मनोज परीदा, पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उपराज्यपाल कार्यालय के अनुसार बैठक में जिन मुख्य विषयों पर चर्चा की गई उनमें महिला बीट अधिकारियों की संख्या में वृद्धि, लड़कियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल ने पुलिस से सभी थानों में महिला कार्य बल की उपस्थिति बढ़ाने को कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत