1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'राहुल गांधी को छोड़कर देश के युवा PM मोदी से खुश हैं'

'राहुल गांधी को छोड़कर देश के युवा PM मोदी से खुश हैं'

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 06, 2017 09:50 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 09:51 pm IST

भाजपा ने कांग्रेस की घटती राजनीतिक ताकत का हवाला देते हुए आज उसका उपहास उड़ाते हुए कहा कि उसकी कार्यकारिणी को मोदी सरकार के कार्यों की चिंता करने की बजाय इस बात पर सोचना चाहिए कि उसके पास काम करने वाला कोई आदमी बचा भी है।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: भाजपा ने कांग्रेस की घटती राजनीतिक ताकत का हवाला देते हुए आज उसका उपहास उड़ाते हुए कहा कि उसकी कार्यकारिणी को मोदी सरकार के कार्यों की चिंता करने की बजाय इस बात पर सोचना चाहिए कि उसके पास काम करने वाला कोई आदमी बचा भी है।

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के सरकार के तीन वर्ष के शासनकाल पर निशाना साधने के बाद भाजपा ने आज उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए दावा किया कि एक व्यक्ति को छोड़कर देश के युवा सरकार के कार्यों से खुश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भय के माहौल के कांग्रेस प्रमुख के आरोप को खारिज करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने 1984 के सिख-विरोधी दंगों और इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपात काल की याद दिलाते हुए कहा कि भय का माहौल तब बना था अब नहीं। उन्होंने कहा कि केवल बेइमान लोगों में भय है।

पात्रा ने कहा, सोनिया गांधी को मोदी सरकार के कार्यों को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। सरकार की गरीब समर्थित नीति के कारण लोगों ने यह महसूस किया है कि उन्होंने दस वर्ष के (संप्रग के) शासनकाल के दौरान जो खोया था, वह उन्हें तीन वर्ष के (राजग के) शासन काल के दौरान मिला है। उन्होंने प्राय: अपना समर्थन जाहिर भी किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत