1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. योग्यता के अभाव में कांग्रेस का विस्तार संभव नहीं: जेटली

योग्यता के अभाव में कांग्रेस का विस्तार संभव नहीं: जेटली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2017 08:06 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:06 am IST

कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर एक और हमला बोलते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जब तक कांग्रेस योग्यता और संभावना के आधार पर नेताओं का चयन नहीं करती, तबतक पार्टी का विस्तार संभव नहीं है।

Expansion of Congress is not possible due to lack of merit...- India TV Hindi
Expansion of Congress is not possible due to lack of merit said Jaitley

नई दिल्ली: कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर एक और हमला बोलते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जब तक कांग्रेस योग्यता और संभावना के आधार पर नेताओं का चयन नहीं करती, तबतक पार्टी का विस्तार संभव नहीं है। जेटली ने यह बात बर्कले इंडिया कॉन्फरेंस को वीडियो कॉन्फरेंस के जरिए संबोधित करने के बाद सवालों के जवाब में कही। (भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम पांच-छह आतंकवादियों को मार रहे हैं: राजनाथ)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी हकीकत और भारत की आकांक्षाओं से मेल नहीं खाती। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चंद सप्ताह पहले ही बर्कले के युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस में वंशवाद के सवाल पर कहा था कि सिर्फ कांग्रेस में ही नहीं, बल्कि अधिकांश पार्टियों में वंशवाद है।

एक सवाल के जवाब में अरुण जेटली ने कहा, "पार्टी में नेतृत्व तैयार करने की (कांग्रेस) पार्टी की पूरी प्रक्रिया..भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।" उन्होंने कहा, "इसलिए, जबतक यह अधिक संरचनागत पार्टी नहीं बन जाती, और योग्यता व संभावना के आधार पर नेताओं का चयन नहीं करती, मुझे नहीं लगता कि तबतक यह अपनी स्थिति में इजाफा कर पाएगी।" जेटली सोमवार तड़के अमेरिका के सप्ताह भर के दौरे पर प्रस्थान कर रहे हैं। वहां वह विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत