1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम पांच-छह आतंकवादियों को मार रहे हैं: राजनाथ

भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम पांच-छह आतंकवादियों को मार रहे हैं: राजनाथ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2017 07:16 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 07:16 am IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम पांच-छह आतंकवादियों को मार रहे हैं और उन्होंने सैनिकों से कहा कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी करे तो वे उसे मुंहतोड़ जवाब दें।

Indian soldiers are killing at least five-six terrorists...- India TV Hindi
Indian soldiers are killing at least five-six terrorists every day said Rajnath Image Source : PTI

बेंगलुरू: गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय सैनिक हर दिन कम से कम पांच-छह आतंकवादियों को मार रहे हैं और उन्होंने सैनिकों से कहा कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी करे तो वे उसे मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश जघन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में आतंकवादी भेज रहा है और भारतीय सैनिक हर रोज उनमें से कम से कम पांच-छह को मार रहे हैं। (गोधरा पर गुजरात उच्च न्यायालय आज सुना सकता है फैसला)

सिंह ने कहा कि उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों को पहले पाकिस्तान पर गोली चलाने को नहीं कहा है, बल्कि उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। उन्होंने कहा, मैंने सीमा पर तैनात सैनिकों को पाकिस्तान पर पहले गोली चलाने के लिए नहीं कहा है बल्कि अगर वे पहले गोली चलाते हैं तो उन्हें अनगिनत गोलियों से मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा है। डोकलाम मुद्दे पर सिंह ने कहा कि भारत कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत देश है जो पड़ोसी चीन के साथ विवादास्पद मुद्दे को हल करने की स्थिति में है।

उन्होंने कहा, भारत कमजोर देश नहीं रहा बल्कि मजबूत देश है। आप जानते हैं कि भारत ने चीन के साथ डोकलाम मुद्दे का कैसे हल किया। वह भी ऐसे में, जब दुनिया भर के ज्यादातर लोग भारत- चीन संघर्ष का अनुमान लगा रहे थे। उन्होंने कहा, यदि भारत एक कमजोर देश होता तो यह चीन के साथ डोकलाम मुद्दे का हल करने की स्थिति में नहीं होता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत