मुंबई: सिंचाई घोटाले में पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के प्रति नरमी दिखाने के आरोपों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अपना काम पेशेवर ढंग से कर रहा है और इस मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
फडणवीस ने आज देर शाम यहां संवाददाताओं से कहा, एसीबी के महानिदेशक इस मामले को उचित ढंग से देख रहे हैं और किसी को बख्शा अथवा बचाया नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि एसीबी ने अजीत पवार के पास प्रश्नावली भेजी है और उनके जवाब के आधार पर एजेंसी इसका संग्यान लेगी कि क्या आगे की पूछताछ के लिए उनको सम्मन करने की जरूरत है या नहीं।
आम आदमी पार्टी :आप: की महाराष्ट्र इकाई ने एसीबी की ओर से एनसीपी नेता पवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाने के खिलाफ कल प्रदर्शन किया था।