1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल अब 'पप्पू' नहीं रहे, तीन राज्यों के चुनावों में उन्होंने खुद को साबित किया: फारूक अब्दुल्ला

राहुल अब 'पप्पू' नहीं रहे, तीन राज्यों के चुनावों में उन्होंने खुद को साबित किया: फारूक अब्दुल्ला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2018 07:46 pm IST,  Updated : Dec 21, 2018 07:46 pm IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का नेतृत्व कर खुद को साबित किया है।

Farooq Abdullah- India TV Hindi
Farooq Abdullah

कोलकाता: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय नेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए। फारूक ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का नेतृत्व कर खुद को साबित किया है।

फारूक ने यहां भारत चैंबर्स के एक कार्यक्रम में कहा, "राहुल गांधी को एक राष्ट्रीय नेता के रूप में खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा समय दिया जाना चाहिए।" फारूक ने कहा कि कांग्रेस के विरोधी मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी को अब पप्पू नहीं बुला सकते।

उन्होंने कहा, "उन्हें (राहुल) पप्पू बुलाया गया, लेकिन तीन राज्यों के चुनावों में उन्होंने खुद को साबित किया, अब उन्हें पप्पू नहीं बुलाया जा सकता।"

राहुल गांधी के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "वह एक पायलट थे, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत को मुक्त अर्थव्यवस्था दी।" उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए भारत में युवा नेताओं को आगे आना जरूरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत