1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. MP के पूर्व मुख्यमंत्री पटवा का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक

MP के पूर्व मुख्यमंत्री पटवा का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक

 Written By: IANS
 Published : Dec 28, 2016 12:38 pm IST,  Updated : Dec 28, 2016 12:38 pm IST

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राज्य सरकार ने पटवा के निधन पर

Sunder lal patwa- India TV Hindi
Sunder lal patwa

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। राज्य सरकार ने पटवा के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के मुताबिक, पटवा की बुधवार की सुबह हृदयाघात के चलते तबीयत बिगड़ी और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

पटवा के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके चलते तीन दिन तक सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे, सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। साथ ही अन्य सरकारी कार्यक्रमों में स्वागत-सत्कार भी नहीं हेागा।

पटवा का जन्म 11 नवंबर, 1924 को हुआ था। वह राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत