1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने बेटे जयंत सिन्हा को नालायक बेटा बताया

पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने बेटे जयंत सिन्हा को नालायक बेटा बताया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2018 08:24 pm IST,  Updated : Jul 07, 2018 08:37 pm IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर अपने बेटे जयंत सिन्हा को नालायक बेटा बताया है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीटर पर लिखा, 'पहले मैं लायक बेटे का नालायक पिता था लेकिन अब रोल बदल गया है।

Yashwant Sinha- India TV Hindi
Yashwant Sinha

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर अपने बेटे जयंत सिन्हा को नालायक बेटा बताया है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीटर पर लिखा, 'पहले मैं लायक बेटे का नालायक पिता था लेकिन अब रोल बदल गया है। मैं अपने बेटे के एक्शन का समर्थन नहीं करता।' आपको बता दें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने अपने घर पर रामगढ़ लिंचिंग केस के आठ आरोपियों का माला पहनाकर स्वागत किया था। जिसके बाद यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर अपने ही बेटे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यशवंत सिन्हा ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि अब तुम कभी चुनाव नहीं जीत सकोगे। आपको बता दें कि इस मामले में एक स्थानीय अदालत ने मार्च में एक बीजेपी नेता समेत 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। ये मामला पिछले वर्ष की 27 जून से जुड़ा है जब हजारीबाग जिले के रामगढ़ इलाके में गोरक्षकों ने मीट से भरे ट्रक पर हमला कर दिया था।

इस हिंसा में ड्राइवर अलीमुद्दीन अंसारी की हत्या कर दी गई थी। जिसके 21 मार्च को कोर्ट ने 11 लोगों को दोषी पाते हुए 11 लोगों को उम्रकैद की सजा दी थी। इसी केस में जयंत सिन्हा ने पहले सीबीआई जांच की मांग की और अब दोषियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत