1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया'

'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया'

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Feb 07, 2019 02:41 pm IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "आज 'मीटू' का समय है और इसमें कोई शर्म या संकोच नहीं होनी चाहिए।" शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया।

'मैं भाग्यशाली हैं कि मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया'- India TV Hindi
'मैं भाग्यशाली हैं कि मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया'

मुंबई: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को कहा कि वह 'मीटू' आंदोलन के दौरान यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म को लेकर अपनी कहानियां बयां करने वाली महिलाओं की प्रशंसा करते हैं, जो हिम्मत और साहस के साथ आगे आई। 

सिन्हा ने यहां मुंबई में लेखक ध्रुव सोमानी की एक पुस्तक के लोकार्पण के दौरान कहा, "मैं उन महिलाओं की सराहना और प्रशंसा करता हूं, जो हिम्मत और साहस के साथ आगे आईं।"

उन्होंने कहा, "आज 'मीटू' का समय है और इसमें कोई शर्म या संकोच नहीं होनी चाहिए।" शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनका नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया। 

उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरा नाम मीटू आंदोलन में नहीं आया। इसलिए, मैं अपनी पत्नी की बात सुनता हूं और अक्सर उसकी आड़ लेता हूं ताकि कुछ न हो तो भी मैं दिखा सकूं कि मैं खुशहाल शादीशुदा हूं, मेरा जीवन अच्छा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत