नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की रैली में एक किसान गजेंद्र सिंह की खुदकुशी के बाद लोगों का गुस्सा अरविंद केजरीवाल पर निकल रहा है। जगह-जगह लगे केजरीवाल के पोस्टरों पर हत्यारा लिखा जा रहा है।
आम आदमी सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के पोस्टर पर काले रंग से स्प्रे कर दिया और उन्हें हत्यारा लिख दिया है।
लोग इस बात से बेहद नाराज हैं कि गजेंद्र को खुदकुशी करता देखते रहने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं को भाषण देने से फुर्सत नहीं मिली और उन्होंने रैली खत्म नहीं की।
केजरीवाल के पोस्टर्स पर ब्लैक पेंट लगाने और उन्हें हत्यारा लिखने की घटनाएं दिल्ली में कई जगहों पर हुई हैं। नेशनल स्टेडियम बस स्टॉप पर केजरीवाल के पोस्टर पर भी कुछ लोगों ने ब्लैक पेंट लगाकर हत्यारा लिख दिया।