1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- ICU में पड़ी है उनकी सोच

राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, कहा- ICU में पड़ी है उनकी सोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 30, 2017 08:09 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 08:11 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच आईसीयू में है और वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत में नोटबंदी पर जनता की मुहर को देख नहीं पाए हैं

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच आईसीयू में है और वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत में नोटबंदी पर जनता की मुहर को देख नहीं पाए हैं।

अर्थव्यवस्था के आईसीयू में होने संबंधी राहुल के बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि राहुल गांधी की सोच ही आईसीयू में पड़ी है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नोटबंदी के बाद हुए थे और राज्य में रहने वाले लोगों ने एक तरह से नोटबंदी पर अपनी मुहर लगा दी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा 8 नवंबर को नोटबंदी के प्रभाव में आने के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में उत्सव मनाएगी वहीं राहुल और उनकी पार्टी 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की बरसी मनाएंगे।

राहुल ने पिछले हफ्ते वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पड़ी है और ‘डॉ जेटली’ की दवाएं काम नहीं कर रहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत