1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दादरी जाना मेरा हक था, केजरीवाल और राहुल वहां किसलिए गए थे: महेश शर्मा

दादरी जाना मेरा हक था, केजरीवाल और राहुल वहां किसलिए गए थे: महेश शर्मा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2017 12:04 pm IST,  Updated : May 15, 2017 01:22 pm IST

अपने मंत्रालय के अंतर्गत हासिल की गईं उपलब्धियों को गिनाते हुए महेश शर्मा ने कहा कि भारत सरकार पर्यटन को अगले स्तर तक ले गई है और यहां अब दुनिया के कई नामी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस से भी ज्यादा लोग आ रहे हैं।

Mahesh Sharma- India TV Hindi
Mahesh Sharma

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘संवाद’ में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। अपने मंत्रालय के अंतर्गत हासिल की गईं उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार पर्यटन को अगले स्तर तक ले गई है और यहां अब दुनिया के कई नामी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस से भी ज्यादा लोग आ रहे हैं।

महेश शर्मा ने 'संवाद' कहा कि टूरिज्म में हमने अच्छा काम किया है। वैश्विक संस्था की रिपोर्ट में हमारी रेटिंग बढ़ी है और भारत आने वाले टूरिस्टों की संख्या में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। गोरक्षकों और दादरी के अखलाक कांड पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने कहा, ‘दादरी मेरी कॉन्स्टिचुएंसी है और अखलाक के घर जाने का मेरा हक बनता था। लेकिन वहां केजरीवाल और राहुल गांधी किसलिए गए थे। वे राजनीति करने गए थे।’

महेश शर्मा ने कहा, ‘मैं दादरी परमिशन लेकर गया था। जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई उसके परिजन से मिला। उनके परिवार के घायल लड़के का मेरे अस्पताल में 23 दिन तक इलाज चला और वह वहां से स्वस्थ होकर गया। आजम खां ने उस लड़के के परिजनों को भड़काया था कि यह संघियों का अस्पताल है, यहां क्यों ईलाज करा रहे हो लेकिन वह वहीं से स्वस्थ होकर निकला। उनका परिवार आज भी हमारे संपर्क में है।’

गोरक्षा के नाम पर लोगों को पीटे जाने की घटनाओं के बारे में पूछने पर महेश शर्मा ने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री ने, हमारी पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने और नेताओं ने कभी भी इस तरह की घटनाओं का समर्थन नहीं किया है। बल्कि हम तो हमेशा से ही कहते रहे हैं कि जो भी शख्स किसी भी हालत में कानून हाथ में लेता है उससे कानून के मुताबिक ही निपटना जाना चाहिए।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत