1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार ने 24 घंटे के लिए एनडीटीवी इंडिया को ऑफ एयर करने का दिया आदेश

सरकार ने 24 घंटे के लिए एनडीटीवी इंडिया को ऑफ एयर करने का दिया आदेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 04, 2016 07:56 am IST,  Updated : Nov 04, 2016 07:56 am IST

भारत सरकार ने हिंदी टीवी चैनल एनडीटीवी इंडिया को एक दिन के लिए ऑफ-एयर करने का आदेश दिया है। ये आदेश भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भेजा है और इसका संबंध पठानकोट हमलों

NDTV- India TV Hindi
NDTV

भारत सरकार ने हिंदी टीवी चैनल एनडीटीवी इंडिया को एक दिन के लिए ऑफ-एयर करने का आदेश दिया है। ये आदेश भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भेजा है और इसका संबंध पठानकोट हमलों की कवरेज से जुड़ा है। पठानकोट हमलों के दौरान टीवी चैनलों की कवरेज़ को लेकर एक उच्च स्तरीय पैनल का गठन हुआ था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस पैनल ने ही एनडीटीवी इंडिया के कवरेज़ पर आपत्ति जताते हुए इसे एक दिन के लिए ऑफ एयर करने की सिफारिश की थी।

पैनल के अनुसार एनडीटीवी इंडिया ने पठानकोट हमले की कवरेज़ के दौरान सामरिक रूप से संवेदनशील सूचनाएं प्रसारित की थीं।

एनडीटीवी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनका कवरेज बिल्कुल संतुलित था और इस तरह से उन्हें निशाना बनाया जाना सही नहीं है. कंपनी के अनुसार अधिकतर अखबारों और चैनलों ने पठानकोट हमलों की कमोबेश एक जैसी कवरेज की थी।

कंपनी ने कहा है कि आपातकाल के काले दिनों के दौरान प्रेस की आज़ादी छीनी गई और अब ये अभूतपूर्व है जिस तरह से एनडीटीवी के खिलाफ़ कदम उठाए गए हैं।
एनडीटीवी इस मामले में सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत