1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी के नेतृत्व में देश नई अर्थव्यवस्था की ओर करवट ले रहा है: राज्यपाल

PM मोदी के नेतृत्व में देश नई अर्थव्यवस्था की ओर करवट ले रहा है: राज्यपाल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2017 08:03 pm IST,  Updated : Feb 23, 2017 08:03 pm IST

जयपुर: राजस्थान विधान सभा के बजट सत्र में राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नई अर्थव्यवस्था की

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

जयपुर: राजस्थान विधान सभा के बजट सत्र में राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज अपने अभिभाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नई अर्थव्यवस्था की ओर करवट ले रहा है एवं भारत विश्व पटल पर आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभरा है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

राज्यपाल ने प्रतिपक्ष सदस्यों के शोरशराबे के बीच अभिभाषण को जारी रखते हुए कहा, डिजिटल अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने के अभूतपूर्व प्रयास से देश में सकारात्मक बदलाव परिलक्षित हो रहे है। नई अर्थव्यवस्था में शासन को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, सुलभ और सहभागितापूर्ण बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रान्ति के माध्यम से आम नागरिकों को वित्तिय समावेशन से जोडने के केन्द्र के प्रयासों को राज्य सरकार भी निरन्तर आगे बढा रही है।

राज्यपाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने विभिन्न देशों से रिश्ते सुधारने के साथ ही भारतीय गौरव को बढाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। अब दुनिया भारत को नई उम्मीद के साथ देखने लगी है। पडोसी राष्ट्रों के साथ सम्बध बेहतर बनाने के प्रयासों के साथ ही सीमा पार आतंकवाद का सर्जिकल स्टाइक के माध्यम से मुंहतोड जवाब भी दिया गया है।

सिंह ने अपने अभिभाषण में इस वर्ष के केन्द्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा, केन्द्रीय बजट गांव और गरीब को समर्पित है। यह भविष्योन्मुखी बजट देश के सर्वागीण विकास के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित कर युवाओं, महिलाओं और किसानों में खुशहाली लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत