1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Jio इंस्टीट्यूट बिना खुले ही बन गया 'उत्कृष्ट', केजरीवाल बोले- अंबानी की जेब में है केंद्र सरकार

Jio इंस्टीट्यूट बिना खुले ही बन गया 'उत्कृष्ट', केजरीवाल बोले- अंबानी की जेब में है केंद्र सरकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2018 07:05 pm IST,  Updated : Jul 11, 2018 07:05 pm IST

सरकार ने निजी क्षेत्र में मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (माहे), बिट्स पिलानी और जियो इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया है।

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जियो इंस्टीट्यूट को ‘‘उत्कृष्ट संस्थान’’ का दर्जा दिए जाने पर आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार ‘‘अंबानी की जेब’’ में है।

भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा की ओर से इस मुद्दे पर किए गए ट्वीट के जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘इससे पहले कांग्रेस सरकार अंबानी की जेब में थी, अब मोदी सरकार अंबानी की जेब में है। बदला क्या है?’’ सिन्हा ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘जियो इंस्टीट्यूट की अभी स्थापना भी नहीं हुई। यह वजूद में नहीं है। फिर भी सरकार ने इसे उत्कृष्ट का दर्जा दे दिया। यह एम. अंबानी होने की अहमियत है।’’

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बंबई और बेंगलूर स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान जबकि निजी क्षेत्र में मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी (माहे), बिट्स पिलानी और जियो इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिया है। अभी स्थापित भी नहीं हुए जियो इंस्टीट्यूट को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा दिए जाने के सरकार के कदम की विभिन्न वर्गों में आलोचना हुई है। कई लोगों ने चयन प्रक्रिया और इसके पीछे की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कल साफ किया था कि यह दर्जा शर्तों के साथ दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत