नई दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को जीएसटी बिल को संशोधनों के साथ मंजूरी मिल गई है। GST बिल के पक्ष में 203 वोट पड़े। जीएसटी के लिए संशोधन विधेयक चर्चा करने और पास करने के लिए आज कार्यसूची में रखा गया था। देश में आर्थिक सुधार के लिए उठाए गए सबसे बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा जीएसटी विधेयक राज्यसभा में निर्विरोध पारित हो गया। हालांकि इस बीच AIADMK सांसद वोटिंग से ठीक पहले वॉकआउट कर गए थे। राज्यसभा में कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद जीएसटी लागू करने के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है। यह अब तक सबसे कड़ा आर्थिक सुधार है। जीएसटी बिल पास होने पर अरुण जेटली ने भरोसा दिलाया कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की दर ना तो आम लोगों पर बोझ बढ़ाएगी और ना ही राज्यों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून से कर की चोरी रुकेगी और पूरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी।
पी. चिदंबरम ने जताई खुशी
पी. चिदंबरम ने जीएसटी बिल संशोधन पर कहा कि विपक्ष में खड़े होकर जीएसटी पर बात करने में उन्हें दोहरी खुशी मिल रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी पर केंद्र सरकार का लहजा बदला है। चिंदबरम ने कहा कि बिल में अब भी कई खामियां हैं।