1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात-हिमाचल में 'कांग्रेस' की हार पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

गुजरात-हिमाचल में 'कांग्रेस' की हार पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 18, 2017 05:24 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 05:31 pm IST

राहुल ने जहां गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान की स्वयं अगुवाई की थी वहीं हिमाचल प्रदेश में उन्होंने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता में नहीं आने के बीच कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है तथा दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है।

राहुल ने जहां गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान की स्वयं अगुवाई की थी वहीं हिमाचल प्रदेश में उन्होंने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

उन्होंने इन दोनों राज्यों के नतीजे लगभग स्पष्ट होने के बाद आज ट्वीट के जरिये कांग्रेज जनों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के मेरे भाइयों एवं बहनों, आपकी वजह से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आपकी जिनसे लड़ाई है, उनसे आप भिन्न हैं क्योंकि आप गरिमा के साथ क्रोध से लड़ रहे हैं। आपने सभी को यह दिखा दिया है कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिष्टता एवं साहस है।’’

राहुल ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी जनादेश को स्वीकार करती है और दोनों राज्यों में नई सरकारों को बधाई देती है। मेरे प्रति जो प्रेम दिखाया गया है, उसके लिए मैं गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं।’’

ताजा रूझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में जहां भाजपा को 44 और कांग्रेस को 21 सीटों पर बढ़त थी वहीं गुजरात में भाजपा 99 और कांग्रेस 80 सीटों पर आगे चल रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत