1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. INDIA TV से बोले रुपाणी, 'मुकाबला एकतरफा है, BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी'

INDIA TV से बोले रुपाणी, 'मुकाबला एकतरफा है, BJP पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2017 09:39 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 09:40 pm IST

पाटीदार आंदोलन से जुड़े सवाल पर रुपाणी ने कहा कि पाटीदार बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटीदार आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ रहा है।

Vijay Rupani on Indiatv- India TV Hindi
Vijay Rupani on Indiatv

नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दावा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार सत्ता पर काबिज होगी। वे इंडिया टीवी के शो आज की बात में रजत शर्मा के सवालों का जवाब दे रहे थे। रुपाणी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के केंद्र में रहने से गुजरात को फायदा हुआ है। 

पाटीदार आंदोलन से जुड़े सवाल पर रुपाणी ने कहा कि पाटीदार बीजेपी के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाटीदार आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ रहा है। ' हम पहले से ही यह कहते आ रहे हैं कि इस आंदोलन के पीछे कांग्रेस का हाथ रहा है। आंदोलन से जुड़े लोग कांग्रेस के एजेंट के तौर पर काम कर रहे है। कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यही लोग आंदोलन के समय चुनाव नहीं लड़ने और राजनीति नहीं करने की बात करते थे।'

वहीं होटल ताज में हार्दिक पटेल और राहुल गांधी की मुलाकात से जुड़ी खबरों पर विजय रुपाणी ने कहा कि हार्दिक पटेल को जवाब देना चाहिए कि वे चोरी छिपे राहुल गांधी से क्यों मिलने गए। उन्होंने कहा, पिछले दरवाजे से हार्दिक पटेल और राहुल गांधी के बीच क्या डील हुई है इसके बारे में हार्दिक को पाटीदार समाज को बताना चाहिए।'

रुपाणी ने कहा कि पाटीदार समाज का समर्थन बीजेपी को मिलता रहेगा। पाटीदार समाज कभी कांग्रेस के साथ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता मेच्योर्ड है और बीजेपी ने ईमानदारी के साथ विकास का काम किया है इसलिए जाति से ऊपर उठकर गुजरात की जनता वोट करेगी। वहीं कैश कांड पर रुपाणी ने कहा कि यह सब कांग्रेस का स्टंट है। किसी तरह की कोई कैश डील नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत