1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुनील जाखड़ गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

सुनील जाखड़ गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 20, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Sep 20, 2017 04:42 pm IST

कांग्रेस ने आज अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ को 11 अक्तूबर को होने जा रहे गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार मनोनीत किया। चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव के लिए 15 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 स

sunil jhakhar- India TV Hindi
sunil jhakhar

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ को 11 अक्तूबर को होने जा रहे गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार मनोनीत किया। चुनाव आयोग ने इस उपचुनाव के लिए 15 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर है।

एआईसीसी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे लोकसभा उप चुनाव में सुनील जाखड़ के नाम को पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंजूरी दी है।

यह उपचुनाव भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के कारण करवाया जा रहा है।

जाखड़ पंजाब कांग्रेस प्रमुख हैं और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह का करीबी माना जाता है। बताया जाता है कि गुरदासपुर क्षेत्र के कई विधायकों एवं अमरिन्दर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत