1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब BJP नेता विनीत अग्रवाल ने कहा- 'वैश्य समाज से थे भगवान राम और हनुमान'

अब BJP नेता विनीत अग्रवाल ने कहा- 'वैश्य समाज से थे भगवान राम और हनुमान'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2019 07:14 pm IST,  Updated : Jan 03, 2019 07:14 pm IST

उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि हनुमान के साथ भगवान श्रीराम भी वैश्य समाज से है।

विनीत अग्रवाल शारदा- India TV Hindi
विनीत अग्रवाल शारदा

मेरठ: उत्तर प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने बृहस्पतिवार को कहा कि "हनुमान के साथ भगवान श्रीराम भी वैश्य समाज से है।" भाजपा नेता ने कहा कि वैश्य भगवान श्रीराम के वंशज हैं। अग्रवाल ने कहा कि हनुमान को भगवान राम का दत्तक पुत्र माना जाता है जिसका साफ अर्थ है कि भगवान राम भी वैश्य थे।

भाजपा नेता इस सवाल को टाल गए कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताया था और बाद में इस बयान पर सफाई भी दी थी। इस बयान के बाद प्रदेश भाजपा के एमएलसी बुक्कल नवाब हनुमान को मुसलमान और प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जाट बता चुके हैं।

विनीत अग्रवाल शारदा का यह भी दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर का कामकाज जारी है और जल्द ही भगवान तंबू से निकलकर अपने भव्य मंदिर में रहने जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत