अहमदाबाद: पटेल समुदाय के लिए OBC आरक्षण मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 22 वर्षीय नेता हार्दिक पटेल ने आज गुजरात बंद का आह्वान किया है।
हार्दिक ने अपने समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। उनको कुछ देर के लिए हिरासत में लिए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी।
उन्होंने कहा, मैं शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। मैं कल गुजरात बंद का आह्वान करता हूं।
उधर, महेसाणा के बाद सूरत के कुछ हिस्सों और उत्तरी गुजरात के तीन कस्बों में कफ्र्यू में लगाया गया है।