1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP चुनावों के लिए हेमा मालिनी ने स्थगित की फिल्म की शूटिंग, विदेश यात्रा

UP चुनावों के लिए हेमा मालिनी ने स्थगित की फिल्म की शूटिंग, विदेश यात्रा

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2017 02:14 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 02:14 pm IST

हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है।

hema malini cancelled shoot and foreign visit ahead of up...- India TV Hindi
hema malini cancelled shoot and foreign visit ahead of up assembly elections

मथुरा: अभिनेत्री और नेता हेमा मालिनी ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शूटिंग और विदेश यात्रा की अपनी योजनाओं को स्थगित रखने का फैसला किया है। उनके स्थानीय प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में हेमा अपनी पार्टी की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी।

उन्होंने साथ ही बताया कि वह उत्तराखंड और पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकती हैं।

शर्मा ने बताया कि पहले चरण में वह 13 और 14 जनवरी को जिले में किसानों और व्यापारियों के एक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने साथ ही बताया कि मथुरा की सांसद 15 जनवरी को नयी दिल्ली में भाजपा की संसदीय समिति की बैठक में हिस्सा लेंगी।

देश के राजनैतिक भविष्य के लिहाज से अहम उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री पार्टी के स्टार प्रचारकों में से एक होंगी। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल वर्ष 2014 में मथुरा से लोकसभा के लिए चुनी गयी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत