1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हिमाचल में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी, मेधावी छात्रों को लैपटॉप का वादा

हिमाचल में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जारी, मेधावी छात्रों को लैपटॉप का वादा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2017 12:34 pm IST,  Updated : Nov 01, 2017 12:34 pm IST

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में डेढ़ लाख नई नौकरियों का वादा किया है। साथ ही पेंशन में पांच हजार, दस हजार, पंद्रह हजार के हिसाब से बढ़ोत्तरी का भी वादा किया है। शिमला में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र

Congress-manifesto- India TV Hindi
Congress-manifesto

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। कांग्रेस ने राज्य के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने का वादा किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों को भी खुश करने की कोशिश की है। मेनिफेस्टो में छोटे किसानों को एक लाख रुपये तक का कर्ज बिना ब्याज देने का वादा किया है। साथ ही हर गांव को सड़क से जोड़ने का भी वादा मेनिफेस्टो में शामिल है।

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में डेढ़ लाख नई नौकरियों का वादा किया है। साथ ही पेंशन में पांच हजार, दस हजार, पंद्रह हजार के हिसाब से बढ़ोत्तरी का भी वादा किया है। शिमला में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे मौजूद थे।

ये है घोषणा पत्र की खास बातें

  • कांग्रेस ने मेधावी छात्रों को लैपट़ॉप देने की घोषणा की है।
  • वहीं छोटे किसानों के लिए बिना ब्याज के कर्ज देने का वादा।
  • हर गांव को सड़क से जोड़ने का वादा किया है।
  • 2 साल में अनुबंध कर्मीियों को नियमित करने वादा
  • 1 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी
  • सभी वादे पांच साल के अंदर पूरा करने का वादा
  • एक लाख रुपये तक का लोन ब्याजमुक्त मिलेगा।
  • राज्य में मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी 350 रुपये होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत