1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आशा है कि और दिनों में भी टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी : राहुल गांधी

आशा है कि और दिनों में भी टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी : राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2021 12:29 pm IST,  Updated : Sep 18, 2021 12:29 pm IST

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आशा करता हूं कि और दिनों में भी रोजाना टीकों की 2.1 करोड़ खुराक दी जाएगी। हमारे देश को इसी गति की जरूरत है।’’

आशा है कि और दिनों में भी टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी : राहुल गांधी - India TV Hindi
आशा है कि और दिनों में भी टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी : राहुल गांधी  Image Source : FILE

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश में ढाई करोड़ से अधिक टीके लगाये जाने को लेकर शनिवार को कहा कि कोरोना रोधी टीकाकरण की इसी गति की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी रोजाना टीकों की दो करोड़ से अधिक खुराक दी जाएगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आशा करता हूं कि और दिनों में भी रोजाना टीकों की 2.1 करोड़ खुराक दी जाएगी। हमारे देश को इसी गति की जरूरत है।’’ 

उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.50 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे 79.33 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। विभिन्न खबरों के अनुसार इससे पहले दैनिक खुराक का रिकॉर्ड चीन ने बनाया था, जहां जून में 2.47 करोड़ टीके लगाए गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत