नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। समाजवादी कुनबे में चल रही खींचतान के बीच मुलायम सिंह यादव का यह बयान काफी मायने रखता है। इसके पहले बीच-बीच में दोनों धड़ों के बीच सुलह की खबरें आ रही थीं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुलायम सिंह यादव ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार-बार दोहराया कि वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और राम गोपाल यादव ने 1 जनवरी को जो अधिवेशन बुलाया था वह फर्जी था। उन्होंने कहा कि मैंने राम गोपाल यादव को पहले ही पार्टी से निकाल दिया था इसलिए उन्हें अधिवेशन बुलाने का कोई अधिकार ही नहीं था। साथ ही मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि शिवपाल यादव ही समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं शिवपाल यादव ने कहा था कि वह जो भी हैं वह नेताजी की वजह से हैं और उनका जो भी आदेश होगा उन्हें स्वीकार्य होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
SP का राष्ट्रीय अधिवेशन: अखिलेश बने राष्ट्रीय अध्यक्षअगर मेरी वजह से परिवार में विवाद, तो मुलायम मेरा बलिदान कर दें: अमर सिंह
अखिलेश का शिवपाल-अमर पर वार, कहा पार्टी बचाने के लिए सब झोंक दूंगा
इससे पहले अमर सिंह ने भी अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। मीडिया से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा, 'मैंने इस्तीफा देने की कोशिश की और देने के लिए तैयार बैठा हूं। मैं हर तरह का बलिदान देने के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि परिवार टूटे नहीं, एक रहे।' उन्होंने कहा कि इतना सब होने के बावजूद भी आरोप लगता है तो दुख होता है। अमर सिंह ने कहा, 'मैं और शिवपाल मिट्टी थे। जिस कुम्हार ने हमारा निर्माण किया, हमारी प्रतिमा बनाई वह मुलायम सिंह हैं। हम उनके दो बाजू हैं। मैं त्यागपत्र देने के लिए तैयार हूं। शिवपाल चुनाव से हटने को तैयार हैं। और क्या लेंगे।'