1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए प्रबंध करूंगा: तेज प्रताप यादव

जल्द दिल्ली जाकर लालू प्रसाद की रिहाई के लिए प्रबंध करूंगा: तेज प्रताप यादव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2018 11:09 pm IST,  Updated : Dec 26, 2018 11:09 pm IST

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की रिहाई का प्रबंध करने के लिए जल्द राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
Tej Pratap Yadav

पटना: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने बुधवार को कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की रिहाई का प्रबंध करने के लिए जल्द राष्ट्रीय राजधानी जाएंगे। प्रसाद चारा घोटाला से जुड़े कई मामलों में सजा काट रहे हैं।

यादव ने यह टिप्पणी राज्यव्यापी धरने का नेतृत्व करने के दौरान की। राजद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सीबीआई के कथित दुरुपयोग और पार्टी सुप्रीमो को फंसाने के विरोध में सभी जिलों में धरना दिया। प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और ये मामले उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान के हैं।

यादव ने कहा कि प्रसाद को मामलों में फंसाया गया है। भाजपा सरकार राजनीतिक फायदे के लिए सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर सुनिश्चित कर रही है कि प्रसाद जमानत पर रिहा नहीं हों। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उनके जेल से बाहर आने से भाजपा का विरोध करने वाली ताकतों में जोश भर जाएगा।

पूर्व मंत्री ने कहा, ‘‘यह लंबे समय तक नहीं चलने वाला है। मैं जल्द दिल्ली के लिए रवाना होऊंगा और उनकी रिहाई के लिए प्रबंध करूंगा।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत