1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नोटबंदी के लिए मुझ पर दबाव बनाया जाता तो मैं इस्तीफा दे देता: चिदंबरम

नोटबंदी के लिए मुझ पर दबाव बनाया जाता तो मैं इस्तीफा दे देता: चिदंबरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2017 08:37 pm IST,  Updated : Oct 28, 2017 08:37 pm IST

नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि अगर वित्त मंत्री के तौर पर इस कदम के लिए उन पर दबाव बनाया जाता तो वह इस्तीफा दे देते।

P chidambaram- India TV Hindi
P chidambaram Image Source : ANI

राजकोट: नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि अगर वित्त मंत्री के तौर पर इस कदम के लिए उन पर दबाव बनाया जाता तो वह इस्तीफा दे देते। उन्होंने जीएसटी को जल्दबाजी में लागू करने और बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा। 

चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, अगर मेरे प्रधानमंत्री मुझसे कहते कि नोटबंदी करो तो मैं उनको सलाह देता कि कृपया ऐसा मत करिए और अगर वह इस पर जोर देते तो मैं इस्तीफा दे देता। जीएसटी की दर को अधिकतम 18 फीसदी रखने की पैरवी करते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी की कई दर नहीं होनी चाहिए। 

विकास के गुजरात मॉडल को लेकर कटाक्ष करते हुए चिदंबरम ने कहा, विकास पागल हो गया है। उन्होंने गुजरात और हिमचाल प्रदेश चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान एकसाथ नहीं करने को लेकर चुनाव आयोग की आलोचना की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत