1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री मोदी का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 13, 2018 03:12 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 03:12 pm IST

जनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं

If Opposition thinks BJP is dangerous, it must be says Rajinikanth- India TV Hindi
If Opposition thinks BJP is dangerous, it must be says Rajinikanth

चेन्नई सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक तरह से समर्थन करते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ समझौता करने वाले 10 लोगों की तुलना में ज्यादा मजबूत हैं। अभिनेता की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आयी है जब विपक्षी दल 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा गठबंधन करने के प्रयास में है। 

विपक्षी दलों के गठबंधन की संभावना को लेकर सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक आदमी के खिलाफ जब 10 लोग आते हैं तो मजबूत कौन है ? वे 10 लोग या वह व्यक्ति, जिसके खिलाफ वे गठबंधन कर रहे हैं। अगर 10 लोग एक व्यक्ति के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो कौन मजबूत है?’’ क्या भाजपा इतनी ‘‘खतरनाक’’ पार्टी है कि उसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की जरूरत है, इस बारे में सवाल पूछे जाने पर रजनीकांत ने सोमवार को कहा था अगर उन्हें (विपक्षी दल) यह लगता है तो हो सकता है कि उनके लिए वाकई यह सच हो। 

उनसे पूछा गया कि क्या वह भाजपा के साथ समझौता करेंगे । इस पर उन्होंने कहा कि इस पर बाद में फैसला होगा। अभिनेता पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे । फिलहाल, उन्होंने पार्टी का गठन नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत