1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कब रिलीज होगा अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर

जानिए कब रिलीज होगा अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 का ट्रेलर

 Published : Oct 29, 2018 08:53 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 08:53 pm IST

फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार का किरदार है वो एक साइंटिस्ट का है जो अपने प्रयोग में क्रोमैन बन जाता है। यह तस्वीर उसी फिल्म का हिस्सा है।

2.0 - India TV Hindi
2.0 

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 का टीजर और फर्स्ट लुक लोगों को खूब पसंद आया, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने जा रहा है। 3 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर आएगा, इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट करके दी है। अक्षय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "तैयार रहें, '2.0' का ट्रेलर तीन नवंबर को आ रहा है।"

अक्षय कुमार ने इस ट्वीट के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक बहुत बड़ा सा कौआ नजर आ रहा है। बता दें, अक्षय कुमार का जो किरदार है वो एक साइंटिस्ट का है जो अपने प्रयोग में क्रोमैन बन जाता है। यह तस्वीर उसी फिल्म का हिस्सा है। 

अक्षय इस फिल्म में एक नकारात्मक सुपर हीरो की भूमिका में होंगे, जिसे एस. शंकर ने निर्देशित किया है। यह साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 2010 में आई 'एंथिरन' का सीक्वल है। 'एंथिरन' को हिंदी में 'रोबोट' के नाम से रिलीज किया गया था। साल के शुरू में अपने 51वें जन्मदिन पर अक्षय ने फिल्म में अपने किरदार का पोस्टर अपने प्रशंसकों के लिए जारी किया था। उन्होंने इसे अपना सर्वाधिक प्रभावशाली किरदार बताया था और कहा था कि यह एक ऐसा किरदार है, जिसके लिए लंबे समय तक उन्हें याद किए जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन