नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के मौके पर 15 मई को इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम 'संवाद' के मंच पर होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह। देश में कानून व्यवस्था, नक्सलवाद, आतंकवाद जैसी बड़ी चुनौतियों पर जनता के सवालों का जवाब देंगे।
अगर आप भी राजनाथ सिंह से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। कार्यक्रम में आपका सवाल आपके नाम से पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर लिखें।
इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंट्स बॉक्स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम जरूर लिखें। आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।