1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Twiiter पर छाया #IndiaTVSamvaad मोदी सरकार के मंत्रियों से आप भी पूछ सकते हैं सवाल

Twiiter पर छाया #IndiaTVSamvaad मोदी सरकार के मंत्रियों से आप भी पूछ सकते हैं सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2017 02:10 pm IST,  Updated : May 15, 2017 04:37 pm IST

इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम ‘संवाद’ शुरू होते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर छा गया है। इंडिया का #IndiaTVSamvaad आज ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला हैशटैग है।

ट्रेंड- India TV Hindi
ट्रेंड

नई दिल्ली: इंडिया टीवी का खास प्रोग्राम ‘संवाद’ शुरू होते ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर छा गया है। इंडिया का #IndiaTVSamvaad आज ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला हैशटैग है। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित इस मेगा कॉन्क्लेव में आप भी सरकार से काम का लेखा-जोखा मांग सकते हैं। आपके सवालों के जवाब मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री देंगे। इसके लिए बस आपको हमारे ट्विटर हैंडल पर अपना प्रश्न tweet करना होगा।

मोदी सरकार के मंत्रियों किया रीट्वीट

इंडिया के संवाद कार्यक्रम को लेकर आम लोगों से लेकर मोदी सरकार के मंत्रियों में भी उत्साह है। सुबह से लाखों यूजर्स ट्विटर हैंडर पर सवाल पूछ रहे हैं। वहीं सरकार के मंत्री भी आम लोगों के सवालों का जवाब देने के साथ ही रीट्वीट भी कर रहे हैं।

लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

ट्विटर पर आम लोग विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा जोर शिक्षा और रोजगार को लेकर है। लोग प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के अलावा बेटी बचाओ जैसे मुद्दों को  सरकार के मंत्रियों के सामने प्रमुखता से उठा रहे हैं।

अगर आप भी किसी नेता से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें।

आपका सवाल आपके नाम के इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर लिखें। आप अपना सवाल, अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

देखिए इंडिया टीवी कॉन्क्लेव संवाद की कुछ खास तस्वीरें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत