1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जम्मू-कश्मीर: जोरावर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने किया एक आतंकी को ढेर

जम्मू-कश्मीर: जोरावर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने किया एक आतंकी को ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 26, 2017 08:02 am IST,  Updated : Sep 26, 2017 09:13 am IST

जम्मू-कश्मीर में उड़ी के जोरावर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर एक आतंकी को मार गिराया।

jammu kashmir, infiltration- India TV Hindi
jammu kashmir, infiltration

जम्मू-कश्मीर में उड़ी के जोरावर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर एक आतंकी को मार गिराया। ख़बर मिलने तक घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों से सेना की मुठभेड़ चल रही है। मारे गए आतंकवादी के पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, उरी सेक्टर के जोरावर क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है और विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत