1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या मोदी को हराना नामुमकिन है? अपना सवाल लिख भेजें और बहस में भाग लें

क्या मोदी को हराना नामुमकिन है? अपना सवाल लिख भेजें और बहस में भाग लें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2017 07:59 pm IST,  Updated : May 13, 2017 08:02 pm IST

सवाल उठता है क्या मोदी को हराना नामुमकिन हो गया है? हमारे खास कार्यक्रम ‘इंडिया टीवी संवाद’ में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जेडीयू नेता के. सी. त्यागी और AAP से कुमार विश्वास इसी विषय पर डिबेट में हिस्सा लेंगे।

इंडिया टीवी संवाद।- India TV Hindi
इंडिया टीवी संवाद।

नई दिल्‍ली: मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। अभी हाल ही में PM नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़े गए उत्तर प्रदेश के चुनाव में BJP ने भारी जीत हासिल की। दिल्ली में MCD चुनाव में भी मोदी के नाम पर वोट मिले। देशभर में 17 राज्यों में  BJP और सहयोगियों की सरकार है। मोदी के विजयरथ का ही असर है कि उन्हें हराने के लिए विरोधी दल एक होने लगे हैं। 

सवाल उठता है क्या मोदी को हराना नामुमकिन हो गया है। हमारे खास कार्यक्रम ‘इंडिया टीवी संवाद’ में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जेडीयू के सीनियर नेता के. सी. त्यागी और आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास इसी विषय पर डिबेट में हिस्सा लेंगे। 

अगर आप इनमें से किसी भी नेता से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें ट्विटर और फेसबुक पर अपने सवाल भेजें। आपका सवाल आपके नाम के साथ 15 मई को इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'संवाद' में पूछा जाएगा। अपने सवाल के साथ अपना और अपने शहर का नाम ज़रूर लिखें। आप अपना सवाल अपना नाम और अपने शहर का नाम लिखते हुए हमारे सोशल मीडिया के फेसबुक पेज और twitter पर हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

इसके साथ ही नीचे दिए गए कमेंटस बॉक्‍स का उपयोग करते हुए भी आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। तो सोच क्‍या रहे हैं, क्या PM मोदी को हराना नामुमकिन है? क्या 2019 के चुनावों में भी वह अपनी विजयपताका फहराएंगे? संबंधित विषय पर अपने सवाल लिख भेजें, आपके भेजे गए सवालों में से चुनिंदा सवालों को हम आपके नाम के साथ indiatvsamvad के मंच पर शामिल होने आए पैनल के सामने चर्चा के लिए रखेंगे।

 
अपना नाम लिखें:
अपने शहर का नाम लिखें:
अपना सवाल लिखें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत